logo

विभिन्न पार्टियों के 400 से अधिक लोगों ने थामा JMM का दामन, मिथिलेश ठाकुर ने किया स्वागत 

news106.jpg

गढ़वा
गढ़वा प्रखंड के जाटा एवं जोबरईया पंचायत के 400 से अधिक महिला-पुरुष एवं युवा विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़ कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री  ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर और मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया। 


पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से जाटा पंचायत के लालू कुमार मेहता, बबलू कुमार रवि, कुमरिया देवी, संगीता देवी, शितली देवी, अंजू देवी, अमरावती देवी, सरिता देवी, रीमा देवी, मुनिया देवी, सकुंती देवी, बबीता देवी, फुल कुमारी देवी, आलोक रवि, जगमतिया कुंवर, राजेश भुईयां, शीला देवी, किरण मेहता, असलम अंसारी, नागेंद्र कुशवाहा, दीपक कुमार, सुरेश मेहता, बुधन राम, कलावती देवी, राहुल कुमार, विवेक कुमार, बुटन साव, जोबरईया पंचायत हरिजन टोला के पप्पु कुमार रवि, पुरूषोत्तम रवि, रामलखन राम, अर्जुन कुमार, संतोष कुमार, मंतोष रवि, सुनेश राम, चंदन कुमार, आशुतोष राम, सगीर खलीफा, रौशन कुमार रवि, सबीर अंसारी, राजू राम, संग्रहे से दुलारी कुंअर, कुंती कुंअर, रामप्यारी कुंअर, कुमारी कुंअर सहित 400 से अधिक लोगों का नाम शामिल है। 


मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि प्रतिदिन झामुमो परिवार काफी बड़ा और मजबूत हो रहा है। पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने से पार्टी और भी मजबूत बन रही है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्य एवं पूरे राज्य में महिलाओं सहित हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर चलाई जा रही जनोपयोगी योजनाओं से पूरे राज्य के लोग प्रभावित हैं। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने राज्य में पुनः हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया। मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, अंकित पांडेय और दिलीप गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


 

Tags - people different JMM Mithilesh Thakur Jharkhand News News Jharkhand